धनबाद में मास्क-अप कैम्पेन, बिना मास्क वालों का हुआ कोविड टेस्ट

 धनबाद/झरिया: जिले में मंगलवार को मास्क-अप कैम्पेन के तहत उड़न दस्ता की बस झरिया कतरास मोड़ , बाटा मोड़ होते हुए चार नंबर मेन रोड पहुंची। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने, लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने, आइसीएमआर गाइडलाइंस के अनुरूप मास्क लगाने,  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरुकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए मास्क-अप कैम्पेन चलाया गया।

उड़न दस्ता की बस को देखते ही बिना मास्क लगाए लापरवाही बरत रहे लोगो मे हड़कंप मच गया। लगभग दर्जन भर लोग, जो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते पकड़े गए। उन्हें बस मे बैठा कर गोविंदपुर जैप 3 स्थित कोविड सेनीटाईजेसन कैंप में ले जाया गया । जहाँ उनकी कोरोना जांच की जाएगी। उन्हें कोरोना के संदर्भ में ऑडियो वीडियो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। कैंप में 4 बजे तक रखा जायेगा। जांचोपरांत बांड पेपर समर्पित करने के बाद 4 बजे वापस छोड़ दिया जाएगा।  आपको बता दें कि गोविंदपुर जैप 3 के कैंप को सेनेटाइजेशन कैंप के रूप में चिन्हित किया गया है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...