नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना : पटना सिटी के खुसरुपुर थाने इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लोदीपुर निवासी आफताब आलम (40) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आफताब आलम कार एसेसरीज दुकान में काम करता था। प्रतिदिन की तरह काम करने के लिए पटना के एक्जीबिशन रोड ई-रिक्शा से जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली चला दी।

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधी घटना को अंजाम दे कर फोर लेन की ओर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Patna Hatya 1 22Scope News

आवेदन के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई – मृतक की पत्नी नूरी बेगम

मृतक की पत्नी नूरी बेगम ने बताई कि जमीन का विवाद चल रहा था। जिसमें पूर्व में भी घर के पास पराधियों द्वारा गोलीबारी की गई थी। उस वक्त भी पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसमें कार्रवाई सिर्फएक दिखावा था। फिलहाल कई दिनों से मेरे पति को बार-बार फोन कॉल के जरिए जमीन बेच देने की धमकी दी जा रही थी। इस बात की सूचना खुशरुपुर थाने को दी गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज बदमाशों द्वारा हमारे शौहर को गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

Patna Hatya 2 22Scope News

ग्रामीण SP कुंदन कुमार ने जांच का दिलाया भरोसा

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक घर से स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने ई-रिक्शा रुकवा कर युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Patna Hatya 3 22Scope News

यह भी पढ़े : कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

उमेश चौब की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img