कार्मेल हाई स्कूल के सभागार में गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

पटना : कार्मेल हाई स्कूल के सभागार में आज गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्राओं की मौलिकता और कर्मठता की अनुपम प्रस्तुति थी। इस अवसर पर छात्राओं ने एफिल टावर और लीनिंग टावर ऑफ़ पिसा का सुंदर मॉडल बनाया गया था। वहीं मॉडल द्वारा गणित का मूल्यांकन प्राचीन और आधुनिक युग अनुरूप उपयोग के लिए भी किया गया।

जूनियर वर्ग की छात्राओं के द्वारा फोन विद शेप्स जो पाइथागोरस सिद्धांत पर आधारित था। प्रदर्शनी में आकर्षण का विषय वह लाइव खेल था जो अभिभावक और निर्णायक मंडली के सदस्यों के लिए किया गया था। निर्णायक मंडली के सम्मानित सदस्यों के रूप में विद्यालय के मैनेजर सिस्टर प्रमोदनी प्राचार्य सिस्टर मृदुला और वरिष्ठ शिक्षिका सीमा मिश्रा मौजूद रही। इस प्रदर्शनी में कक्षा-8 की छात्रा सानवी और साक्षी प्रथम रही जबकि सीनियर श्रेणी में नौ की छात्रा समीक्षा और प्रिसा अवल रही। इस सुंदर प्रदर्शनी का उद्देश्य गणित के सिद्धांतों को रोजमर्रा के जिंदगी से जोड़ना था।

कार्यक्रम का संयोजन अपर्णा पांडेय ने इसे सफल बनाने के लिए बहुत दिनों से तैयारी कर रही थी। उनकी मेहनत आज इस कार्यक्रम में देखने को मिली। यह कार्यक्रम बेहद ही शानदार रहा। कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों ने खूब मस्ती की। साथ ही सभी बच्चे काफी खुश दिखायी दे रहे थे।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...