दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वालों के विरुद्ध मंडल में नियमित रूप से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में मंडल के प्रमुख स्टेशनों व विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया

इसी क्रम में दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विशेष टिकट जांच दल गठित कर प्रमुख ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गहन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान कुल 6777 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गए। जिनसे दंड एवं किराए के रूप में कुल 52.07 लाख का राजस्व अर्जित किया गया।

Ara Cheking 1 22Scope News

इस विशेष अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई

इस विशेष अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। यात्रियों में उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ी। अभियान के दौरान दानापुर मंडल के वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक कुमार तिवारी स्वयं जमुई स्टेशन पर उपस्थित रहकर टिकट जांच अभियान का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन करते रहे।

Ara Cheking 2 1 22Scope News

सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार ने किऊल जंक्शन स्टेशन पर अभियान की निगरानी की

वहीं सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार ने किऊल जंक्शन स्टेशन पर अभियान की निगरानी की। इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग के निरीक्षक, अधीक्षक एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मी भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे। दानापुर मंडल द्वारा इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि दानापुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर उचित श्रेणी में हीं यात्रा करें व भारतीय रेल की सेवाओं का लाभ उठाएं।

Ara Cheking 22Scope News

यह भी पढ़े : बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, एक दिन में पकड़े गए इतने बेटिकट

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...