यज्ञ से मानसिक शांति, सामाजिक सद्भाव व आत्मिक विकास की वृद्धि होती है – राजभूषण चौधरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर के ओरा गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मानसिक शांति, सामाजिक सद्भाव और आत्मिक विकास की वृद्धि होती है। राजभूषण चौधरी निषाद ने औरा गांव में आयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा। केंद्रीय मंत्री, यज्ञ समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष बैधनाथ झा, भाजपा नेत्री सुनीता सिंह और डीपीएस हसनपुर के चेयरमैन संजय गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वललित कर विश्वविख्यात कथा वाचिका जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

LN Mishra 1 22Scope News

सनातन धर्म को जागृत करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है – अध्यक्ष समाजसेवी कुंदन सिंह

इसी तरह उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को जागृत करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यज्ञ संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है कि आहुति, चढ़ावा। यह हिंदू धर्म में प्राचीन भारत के आरंभिक ग्रंथों वेदों में निर्धारित अनुष्ठानों पर आधारित उपासना पद्धति है। यह उपासना उस पूजा के विपरीत है, जिसमें अवैदिक मूर्तिपूजा एवं भक्ति प्रथाएं शामिल हो सकती हैं। यज्ञ हमेशा उद्देश्यपूर्ण होता है। यहां तक कि इसका लक्ष्य ब्रह्मांड की स्वाभाविक व्यवस्था कायम रखने जैसा व्यापक भी हो सकता है। इसमें अनुष्ठानों का सही निष्पादन और मंत्रों का शुद्ध उच्चारण अनिवार्य माने जाते हैं। निष्पादक और प्रयुक्त सामग्री का अत्यधिक पवित्र होना आवश्यक है।

यह भी देखें :

ऐसी आनुष्ठानिक आवश्यकताओं ने पुरोहितों के व्यावसायिक वर्ग,आधुनिक ब्राह्मणों को जन्म दिया – उपाध्यक्ष बैधनाथ झा

वहीं उपाध्यक्ष बैधनाथ झा ने कहा कि ऐसी आनुष्ठानिक आवश्यकताओं ने पुरोहितों के व्यावसायिक वर्ग,आधुनिक ब्राह्मणों को जन्म दिया, जिनकी अब भी महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक यज्ञ कराने में आवश्यकता पड़ती है। कई रूढ़िवादी हिन्दू परिवार पांच दैनिक घरेलू आहुतियां और महायज्ञ अब भी करते हैं। उद्घाटन समारोह समाप्ति के बाद जया किशोरी द्वारा प्रवचन आरंभ किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि एक दिन पार्वती ने शिव से ऐसा महल बनाने की इच्छा व्यक्त की, जो देखने में बहुत सुंदर हो और हर कोई उसकी तारीफ करे।

यह इच्छा पार्वती की एक साधारण महिला के रूप में अपनी इच्छा को व्यक्त करने का प्रतीक है, जिसमें हर किसी को एक सुंदर और आरामदायक घर की चाहत होती है। मौके पर जिला पार्षद सुजीत सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. सिकिंदर आलम, अलोक मुरथलिया, मनीष गोयल, गोविन्द अग्रवाल, अमन कुमार सिंह, विदुर जी झा, प्रेमलाल यादव, किशोर सिंह, राजीव कुमार मंडल और संजीव झा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : दूसरी बार पिता बने तेजस्वी, लिखा- सुप्रभात! आखिरकार खत्म हुआ इंतजार!

आरके रोशन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img