दूसरी बार पिता बने तेजस्वी, लिखा- सुप्रभात! आखिरकार खत्म हुआ इंतजार!

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दूसरी बार दादा बने हैं। वहीं बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और अनुष्का यादव (Anushka Yadav) को लेकर जारी टेंशन के बीच लालू परिवार में एक बड़ी खुशी सामने आई है। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी मंगलवार यानी 27 मई को सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी यादव ने दी। तेजस्वी ने बेटे की तस्वीर एक्स पर शेयर की है।

Goal 7 22Scope News

सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! – तेजस्वी यादव

आपको बता दें कि बेटे की तस्वीर शेयर करने के साथ तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हें बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं, जय हनुमान! तेजस्वी यादव की ओर से यह खुशखबरी देने के बाद लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। कल ही लालू यादव-राबड़ी देवी बहू से मिलने कोलकाता के लिए निकले थे। वहीं
बुआ रोहिणी आचार्य ने लिखा कि जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार।

Lalu 22Scope News

Tejashwi Yadav Father 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तब कहां था सामाजिक न्याय, तेज प्रताप की पहली पत्नी ने पूछे तीखे सवाल, कहा ‘सब नौटंकी है…’

यह भी देखें :

तेजस्वी के पुत्र रत्न प्राप्ति के बाद RJD प्रदेश कार्यालय में बांटी गई मिठाई

आपको बता दें कि आज अलहे सुबह विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। उसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर खुशी जाहीर की और वह कोलकाता में अपनी पत्नी और परिवार के साथ मौजूद हैं। इस बीच राजद प्रदेश कार्यालय में उनके पुत्र रत्न की प्राप्ति पर पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

RJD Party 1 22Scope News
तेजस्वी के पुत्र रत्न प्राप्ति के बाद RJD प्रदेश कार्यालय में बांटी गई मिठाई

तेजस्वी के पुत्र रत्न प्राप्ति के बाद लालू परिवार व RJD पार्टी में खुशी का माहौल – एजाज अहमद

इस खुशी के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। राजद कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और तेजस्वी यादव के स्वस्थ और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की। कई नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ तेजस्वी का व्यक्तिगत सुख नहीं है, बल्कि पूरे राजद परिवार के लिए एक शुभ संकेत है।

Te 22Scope News

तेजस्वी यादव व राजश्री यादव को पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

वहीं पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि तेजस्वी यादव अब और ऊर्जा और प्रेरणा के साथ जनता की सेवा में लगेंगे। बधाई संदेशों का तांता सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला, जहां नेताओं और आम लोगों ने इस खुशी के मौके पर तेजस्वी परिवार को शुभकामनाएं दीं।

महीप राज की रिपोर्ट

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...