Yellow Alert in Jharkhand : भारी बारिश और आकाशीय बिजली को मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची: Yellow Alert in Jharkhand –  झारखंड के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर मध्य झारखंड में सोमवार और मंगलवार को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कोल्हान क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि वहां निम्न दबाव प्रणाली बन रही है, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में झारखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिसमें सिमडेगा जिले के कुरडेग में सबसे अधिक 92 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कोल्हान के मजगांव में 75 मिमी, डाल्टनगंज में 65 मिमी, और बड़का गांव में 50 मिमी बारिश हुई है।

 Yellow Alert in Jharkhand :

7 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, और खरसावां जिलों में बारिश का अनुमान है। 8 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गौर, और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 9 सितंबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, और हजारीबाग में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!