राजधानी पटना में जल्द ही रफ्तार पकड़ने जा रही है मेट्रो रेल

पटना. राजधानी पटना में मेट्रो रेल अब जल्द ही रफ़्तार पकड़ने वाली है। नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने बुधवार को पटना मेट्रो परियोजना के दो प्रमुख स्थलों मेट्रो डिपो और जीरो माइल मेट्रो स्टेशन का दौरा कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। मेट्रो डिपो में मंत्री जीवेश कुमार ने आधुनिक रौलिंग स्टॉक (मेट्रो ट्रेनों) का निरीक्षण किया और उनके संचालन एवं रख-रखाव के लिए निर्मित विशेष सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जीरो माइल मेट्रो स्टेशन पर उन्होंने यात्री केंद्रित डिज़ाइन की भी समीक्षा की। जिसमें यात्रियों के लिए सुरक्षा प्रणालियों, सुविधाएं और सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा भी शामिल है। इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव और पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (पीएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह ने मंत्री जीवेश कुमार को अबतक की प्रगति और आगामी परिचालन के विभिन्न चरणों की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

नगर विकास मंत्री का यह निरीक्षण इस विश्वास को पुष्ट करता है कि पटना मेट्रो शहर को सुरक्षित, विश्वसनीय और आधुनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...