Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा- मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा समय में आएगी कमी

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना प्रायोरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मेट्रो रेल सेवा के विस्तारीकरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मेट्रो सेवाओं को सुगम बनाने के लिए पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड की शुरूआत की। प्री-पेड स्मार्ट कार्ड के जरिये यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा और वे आसानी के साथ डिजिटल तरीके से यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लेकर मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल से सफर किया

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लेकर मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल से सफर किया। इस दौरान राज्य के शहरी परिवहन क्षेत्र के लिए इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मलाही पकड़ी स्टेशन के शुरू होने से पूर्वी पटना के लाखों नागरिकों को तेज, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी व प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

CM Patna Metro 1 22Scope News

CM Patna Metro 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- तेज गति से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर पटना मेट्रो परियोजना को पूर्ण करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गति से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर पटना मेट्रो परियोजना को पूर्ण करना है। सरकार का लक्ष्य राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं व्यापारियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

CM Patna Metro 3 22Scope News

CM Patna Metro 4 22Scope News

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक, पार्षद व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पटना मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

CM Patna Metro 5 22Scope News

CM Patna Metro 6 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- ‘Triple T’ से बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, सुशासन को मिलेगी नई मजबूती

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...