सिर्फ 4 महीने में लाखों पर्यटक, इस नए बुद्ध स्मृति स्तूप में क्या है खास ?

पटना : भगवान बुद्ध के पवित्र स्मृति अवशेषों को समर्पित वैशाली का नवनिर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मृति स्तूप अब देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के साथ ही आम लोगों के लिए भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। उद्घाटन होने के महज साढ़े चार महीने में यहां तीन लाख 57 हजार से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। इनमें छात्र-छात्राएं, पर्यटकीय ग्रुप और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी कला एवं संस्कृति विभाग से मिली है। स्तूप के दर्शन के लिए मुक्त में ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है।

कई देश से पहुंच रहे हैं पर्यटक

इस भव्य स्तूप और पवित्र अवशेषों के दर्शन करने म्यांमार, वियतनाम, सिंगापुर, अल्जीरिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, अल्बानिया, नेपाल और अफगानिस्तान सहित दर्जनों देशों से पर्यटक दर्शन के लिए वैशाली पहुंच रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रुप टूरिस्ट भी यहां आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 जुलाई को किया था उद्घाटन

आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में स्मृति स्तूप का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। 72 एकड़ में फैले इस परिसर में बना स्मृति स्तूप पूरी तरह बलुआ पत्थरों से निर्मित है। इसमें 42,373 बलुआ पत्थर लगाए गए हैं। स्तूप को भूकंप-रोधी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, ताकि इसकी मूल संरचना हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहे।

पर्यटकों में स्तूप की भव्यता आकर्षण का केंद्र बन गया है – सचिव कुमार रवि

इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि पर्यटकों में स्तूप की भव्यता आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। संग्रहालय परिसर को और सुन्दर बनाया जा रहा है ताकि बाहरी हिस्सा भी पहले से सुन्दर और आकर्षण दिखे। उन्होंने बताया कि आठ ऑस्पीशियस सिंबल, तारा मुद्रा प्रदर्श, लिच्छवि प्रदर्श का अधिष्ठापन हुआ है। स्कल्पचर का कार्य, अशोकन पीलर प्रदर्श सहित अन्य कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। संग्रहालय में भी प्रदर्श कार्य तेजी से प्रगति पर है। भूकंप-रोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए स्मृति स्तूप को भूकंपरोधी बनाने में कई मॉडर्न तकनीकों का उपयोग किया गया है। स्तूप की मूलभूत संरचना हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहेंगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नवादा के फुलवरिया जलाशय अंतर्गत बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना, मत्स्य पालन, निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट व रजौली में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img