मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 लोग गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के अधार पर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 27 खोखा, तीन मोबाइल, दो लेंथ मशीन, दो आरी, एक अर्धनिर्मित बैरल, एक खंती, एक घिरनी, दो बटाली, एक टांगी और 10 हेक्सा ब्लेड को बरामद किया है।

जिस पर प्रेसवार्ता करते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव में देसी पिस्टल बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद मेरे निर्देश पर पुलिस की एक गठित कर रात्रि में अमाढ़ी केशोनाथ राम पिता टेंगरी राम के मड़ई पर छापामारी किया गया। जहां से एक पिस्टल 27 पीस खोखा एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाले अन्य अवैध सामग्री बरामद की गई।

वहीं केशोनाथ से ज्ञात हुआ कि अपने पुत्र कुबेर राम, पिंटू और राम छोटे राम के साथ मिलकर हथियार बनाकर बेचने की योजना बनाया। एक कारीगर जिसका नाम मुखलाल मिस्त्री पिता स्वर्गीय कारू मिस्त्री जो पटना जिला के कादिरगंज थाना क्षेत्र के मनकी गांव निवासी को हथियार बनाने के लिए अपने यहां बुलाए थे। जिसे हथियार बनाने के आवाज में एक पिस्टल पर तीन हजार एवं एक देशी राइफल पर पांच हजार मजदूरी देने पर तय किया था।

फिलहाल पुलिस के अनुसंधान में यह मामला सामने आया है कि यह कार्य लग भग 10 दिनों से चल रहा था और कई हथियार भी बनाकर बेचा जा चुका है। जिसको लेकर पुलिस आगे जांच में जुटी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पटना में इस कारीगर का क्या इतिहास रहा है। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह लोग कब से और कहां-कहां हथियार बनाने और बेचने का काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...