Commercial Advertisment

10 रुपये किया गया पैसेंजर ट्रेनों का न्यूनतम किराया

रांची: कोरोन काल में पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ाया गया किराया अब कम हो गया है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इसे लेकर अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

अधिकारियों के मौखिक आदेश पर किराये में कटौती की गई है। कोरोना से पहले लोकल ट्रेनें का न्यूनतम किराया 10 रुपये था। कोरोना काल में ट्रेनों का परिचालन कुछ माह के लिए बंद कर दिया गया था।

चरणबद्ध तरीके से विशेष ट्रेन के तौर पर परिचालन शुरू किया गया था। उसी समय लोकल ट्रेनो का न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था।

कोरोना काल के बाद ट्रेनें का परिचालन सामान्य होने के बाद भी बढ़ोतरी वापस नहीं हुई। रेलवे यात्री पीछे काफी समय से इंटरनेट मीडिया व अन्य माध्यमों से बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग कर रहे थे।

दिल्ली मंडल के अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह से यहां न्यूनतम किराया 30 रुपये से कम करके 10 रुपये कर दिया गया है।

वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के मौखिक आदेश पर यह बदलाव हुआ है। इस संबंध में उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार और दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिय।

बुकिंग कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि उन लोगों के पास कोई भी लिखित आदेश नहीं है। इस स्थिति में यह कितने दिनों तक लागू रहेगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...