दिल्ली व बेंगलुरु समेत अन्य जगहों का विमान किराया दोगुने से भी ज्यादा हुआ

रांची: होली की छुट्टियों में विभिन्न शहरों से रांची आये लोगों को विमान से वापस लौटना महंगा पड़ रहा है. विमानों का किराया ज्यादा होने के कारण लोग ट्रेन व अन्य विकल्प तलाश कर रहे हैं.

30 और 31 मार्च को विमानों का किराया सबसे अधिक है. रांची से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई व हैदराबाद का विमान किराया दोगुने से अधिक है. 30 मार्च को रांची से दिल्ली के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व विस्तारा विमान का किराया 8383 से लेकर 18699 रुपये तक है.

वहीं, 31 मार्च को इन विमानों का किराया 9223 से लेकर 11813 रुपये तक है. जबकि, आम दिनों में रांची से दिल्ली का किराया 5800 रुपये तक रहता है. वहीं, 30 मार्च को रांची से बेंगलुरु का विमान किराया 9223 से 16954 और 31 मार्च को 14836 से 18624 रुपये तक है.

इसके अलावा रांची से मुंबई का किराया 30 मार्च को 8905 से 11533 रूपये तक पहुंच गया है.वहीं, 31 मार्च का टिकट 15780 से 20332 रुपये तक में मिल रहा है. 30 मार्च को रांची से हैदराबाद का टिकट 9853 से 14500 रुपये तक में मिल रहा है.

वहीं, 31 मार्च का टिकट 11743 से 14700 रुपये तक में मिल रहा है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो के 19 विमान, एयर एशिया के नौ, एलायंस एयर के दो व विस्तारा के दो विमान उड़ान भरते हैं. रांची से कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पटना, देवघर, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, चेन्नई व पुणे के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है.

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...