हजारीबागः आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख ने हजारीबाग में बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने राज्यवासियों को राज्य के स्थापना दिवस तथा बिरसा मुंडा के जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर उन्होंने कहा कि झारखंड में उनका स्वागत है। झारखंड के लोगों को उनसे काफी आशाएं है, अब देखना ये होगा की पीएम मोदी झारखंड को क्या सौगात देते है।
मालूम हो कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हजारीबाग दौरे पर है। इस दौरे के दौरान मंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हजारीबाग पहुंचने पर मंत्री बादल पत्रलेख का INDIA गठबंधन से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।