कोरोना के बढ़ते मामले पर बोले मंत्री बन्ना गुप्ता- तीसरी लहर से भयभीत होने की जरूरत नहीं

जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते मामले और तीसरे वेब की आशंका को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तीसरी लहर से भयभीत होने की जरूरत नहीं है. सरकार ने मुकम्मल तरीके से जांच की सीमाएं बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस पर सरकार ने संज्ञान भी लिया है.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड के पड़ोसी राज्य जहां से सीमा लग रही है, वहां से लोग ज्यादा आ रहे हैं. जिसकी वजह से कोरोना के कई मामले नए आए हैं, फिर भी घबराने की बात नहीं है. सरकार इसे गंभीरता से ले रही है. जगह-जगह पर रैपिड टेस्ट की जा रही है. बाहर से आ रहे लोगों को होमक्वारंटाइन का कार्य भी किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से भयभीत होने की जरूरत नहीं है. जिस तरह से दो वेब गुजरा है और उससे जो हमे सीख मिली है इसको लेकर झारखंड में तैयारियां मुकम्मल तरीके से की जा रही है. इसके लिए पीएसयू, एनएसयू, चाइल्ड मदर यूनिट, बाल चिकित्सा के साथ बड़े चिकित्सकों के पद्धति का आदान-प्रदान किया जा रहा है. साथ-साथ टेस्टिंग की सीमाएं भी बढ़ाई जाएगी.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था, नाराज मरीजों ने SNMMCH पीजी ब्लॉक में किया हंगामा

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...