झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम हेमंत समेत कई मंत्री पहुंचे, डॉक्टर निगरानी में।
रांची: झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

Key Highlights
मंत्री हफीजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ी
रांची के पारस अस्पताल में भर्ती
हाल ही में हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी
सीएम हेमंत सोरेन और कई मंत्री पहुंचे अस्पताल
डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य पर नजर
मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके अलावा मंत्री दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिरकी, संजय यादव और सुदीप कुमार सोनू सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे।
फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम हफीजुल हसन की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि अभी तक अस्पताल की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। उनकी हालत को लेकर परिवार, समर्थक और राजनीतिक सहयोगी चिंतित हैं।
Highlights