जो अच्छा काम करता है उसका पुतला जलता है: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण पर बोले MLA सुरेश बैठा

नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण पर विधायक सुरेश बैठा का बयान, कहा- जो अच्छा काम करता है उसका पुतला जलता है, JMM ने साफ किया अस्पताल वहीं बनेगा।


रांची। नगड़ी में रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर चल रहे विरोध पर कांके विधायक सुरेश बैठा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “जो अच्छा काम करता है उसका ही पुतला जलता है।” उनका कहना है कि यह अस्पताल शिवू सोरेन के नाम पर बनेगा और इसमें राज्यहित सर्वोपरि है।


 Key Highlights

  • नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण को लेकर विधायक सुरेश बैठा का बयान।

  • कहा—“जो अच्छा काम करता है उसका पुतला जलता है।”

  • विपक्ष पर लगाया काम में बाधा डालने का आरोप।

  • जमीन राज्य सरकार के अधीन, बिरसा एग्रीकल्चर के नाम पर अंकित।

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कर रहे हैं पहल।

  • JMM का साफ स्टैंड—अस्पताल नगड़ी में ही बनेगा।


बैठा ने कहा कि रिंग्स-2 परियोजना की जमीन अभी भी बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के नाम पर अंकित है, और यह पूरी तरह राज्य सरकार के अधीन है। इस पर सवाल उठाना सही नहीं है क्योंकि पूर्व में भी कैंसर अस्पताल के लिए इसी तरह से जमीन उपलब्ध कराई गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वे सभी बीजेपी से जुड़े हैं और जनता के हित में किए जा रहे काम को बाधित करना चाहते हैं। सुरेश बैठा ने साफ किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उनकी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है—रिम्स-2 अस्पताल नगड़ी में ही बनेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस मामले पर गंभीर हैं और अड़चनों को दूर करने के लिए पहल कर रहे हैं। बैठक कर लोगों की राय भी ली जा रही है और पार्टी का अंतिम निर्णय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी लेगी।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...