मंत्री कृष्णनंदन ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा- अपने माता-पिता के शासनकाल को करें याद

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के लगातार सवाल खड़े करने पर सियासत जारी है। वहीं बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने माता-पिता के शासनकाल की याद दिलाते हुए उसे समय के कारनामों को भी जनता को बताने की नसीहत दी है। मंत्री कृष्णनंदन ने नसीहत देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के किए गए काम को भी बताना चाहिए। उनको जब मौका मिला तो इन लोगों ने क्या किया है।

मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि उन्हें यह बतानी चाहिए सीएम नीतीश कुमार ने जो काम किया है वह जनता जानती है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में भी हम लोग 225 सीट जीतने का काम करेंगे। इनलोगों को अपनी औकात की जानकारी विधानसभा चुनाव में लग जाएगी। वहीं बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बनाए जाने को लेकर भी राजद लगातार सवाल खड़ी कर रही है। राजद के लोगों को किसी पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है, क्योंकि उन लोगों को शिक्षा से कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़े : हमारी सरकार किसानों के लिए हमेशा करती है चिंता – कृष्णनंदन पासवान

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!