गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में हुए शामिल

गढ़वा. रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर रमकंडा प्रखंड अंतर्गत पुनदागा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का अयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को सम्बोधित किया।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर मिलन समारोह में हुए शामिल

इस दौरान झामुमों प्रखंड कमेटी द्वारा आदिवासी नृत्य के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सहित दूसरे राजतनीतिक दलों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए, जिन्हें माला एवं पार्टी के प्रतीक चिन्ह वाला पट्टा पहनाकर मंत्री ने स्वागत किया।

शामिल होने वाले लोगों ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि मंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमों में शामिल हुए हैं। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र पर कोई 17 साल तो कोई 10 साल काबिज रहा।  उसके बावजूद भी क्षेत्र विकास से दूर था। इस परेशानी को मेरे द्वारा किए जा रहे संघर्ष के दरमियान महसूस किया गया था। तभी मैंने संकल्प लिया था कि जब मेरे हाथ में अधिकार आएगा तो मैं यहां की हालत बदल दूंगा।

उन्होंने कहा आज मुझें बताने की जरूरत नहीं है कि मैं कैसे विकासीय कार्य करते हुए लगातार गढ़वा को गढ़ रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चुनावी वादा नहीं, बल्कि खुद से लिये गए संकल्प को और देखे गए ख्वाब को पूरा कर रहा हूं।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...