तेजस्वी को Remote से काम करवाने की है आदत, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए कैबिनेट ने 225 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। इसके बाद से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा पर सवाल खड़ा करने के मामले में अब भाजपा ने भी तेजस्वी को आड़े हाथों लिया है।

भाजपा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा ही जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करते हैं। वे महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने का हर प्रयास कर रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव सिर्फ विरोध की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस शुरू से जनता के मुद्दों पर रहा है। उनकी यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और जागरूक करना है।

वहीं तेजस्वी यादव को आराम करने की आदत है। वे महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें रिमोट से काम करवाने की आदत है जो पहले लालू यादव के कार्यकाल में होता था। मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो इसमें विरोध की बात क्या है लेकिन तेजस्वी यादव नहीं चाहते हैं कि राज्य की महिलाएं जागरूक और सशक्त बनें इसलिए वे मुख्यमंत्री की यात्रा के विरोध में बयानबाजी कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Land Survey में अब लोगों को नहीं होगी परेशानी, विभाग ने कैथी लिपि की समस्या ऐसे होगी दूर…

Remote Remote Remote

Remote

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...

Chakulia Elephant Herd on Road: चाकुलिया में सड़क पर अचानक आया...

Chakulia Elephant Herd on Road: गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गड़गड़िया गांव (भूतिया पंचायत) के पास...

बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़...

पटना : राजधानी पटना के करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का पुलिस के साथ मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर...