कोरोना संक्रमण पर बोले मंत्री संजय झा- बिहार में हर दिन 50000 से ज्यादा हो रहे टेस्ट

202
Advertisment

पटना : जल संसाधन मंत्री संजय झा का बयान कोरोना संक्रमण पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री

Advertisment

इस पूरे मामले पर पहले से ही काफी ध्यान दे रहे हैं. राज्य में हर दिन 50000 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं. जबकि अन्य राज्यों में टेस्ट नहीं हो रहे हैं. सरकार पूरी तरह सतर्क है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं. स्थिति सामान्य है.

कोरोना संक्रमण: सिद्दीकी के बयान पर बोले संजय झा- देश हमारा है

अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर संजय झा ने कहा कि मैं उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि देश हमारा है अगर कुछ कमी है तो उसे पूरा किया जा सकता है. बिहार में भी किसी को कही कोई दिक्कत नहीं है.

sanjay jha1 22Scope News

शराबबंदी से समाज में अच्छा पड़ा इंपैक्ट

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान पर कहा कि हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन अगर हिम्मत है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग खुलेआम बोले कि शराबबंदी कानून खत्म कर देना चाहिए. शराबबंदी कानून को लेकर सर्वे किया है उसे भारतीय जनता पार्टी के लोगों को देखना चाहिए कि समाज में उसका कितना अच्छा इंपैक्ट पड़ा है.

बीजेपी शासित राज्य क्यों नहीं जाती राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम

मानवाधिकार आयोग के जांच पर संजय झा ने कहा कि आप जरा गौर से उनके सवालों को सुनिए वह पूछ रहे हैं कि पुलिस ने आपको तंग किया कि नहीं. इस पर लोग जवाब दे रहे हैं कि पुलिस ने हमें तंग नहीं किया. क्या यही पर सेप्शन सवाल पूछने का और अगर यही है तो फिर भारतीय जनता पार्टी के शासित राज्य में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम घटना के बाद क्यों नहीं जाती है.

कोरोना संक्रमण: संजय झा ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहरीली शराब से हुई मौत मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरे हुए हैं इस सवाल पर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि विपक्ष के बोलने से कुछ नहीं होता है. सरकार राशि वसूल करने के बाद मुआवजा देगी. कानूनी प्रक्रिया से सब चीज होती है, प्रावधान में है, और जो लोग इसमें साजिश कर रहे हैं उसे भी जनता समझ रही है. राज्य की जनता सभी चीजों को समझ चुकी है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Advertisement