केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मंत्री संजय सिंह ने की मुलाकात, महुआ में पावर ग्रिड उपकेन्द्र के निर्माण की रखी मांग
पटना, 18 दिसंबर : बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह जी ने महुआ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आज ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी से महुआ क्षेत्र में पावर ग्रिड उपकेन्द्र के निर्माण की मांग रखी।

महुआ में बिजली की गंभीर समस्या, स्थायी समाधान के लिए पावर ग्रिड उपकेन्द्र का निर्माण आवश्यक
महुआ क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है,जिससे आम जनता,व्यापारियों,छात्रों और किसानों को रोजमर्रा के जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी समाधान के लिए पावर ग्रिड उपकेन्द्र का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
महुआ के चहुंमुखी विकास और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सुनिश्चित
जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया है, ताकि महुआ के चहुंमुखी विकास को गति मिल सके और क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो। मंत्री ने कहा कि महुआ की जनता के हित और विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
ये भी पढ़े : नालंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 पिस्टल,11 मैगजीन और एके 47 की 153 गोलियां सहित चार अपराधी गिरफ्तार
Highlights




