CM के साथ एरियल सर्वे कर लौटे मंत्री विजय चौधरी, कहा- हवाई मार्ग से की जाएगी सहायता

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हवाई सर्वेक्षण कर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण करने के बाद निर्णय लिया है कि जो लोग बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है उन्हें वहां हवाई मार्ग से लोगों को रिस्टोर किया जाएगा और उन्हें खाद्य सामग्री गिराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर परिस्थिति में लोगों को सहायता दी जाए। जहां भी मौका मिले वहां हवाई मार्ग का उपयोग किया जाए और वहां उन्हें निकाला भी जाए।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हवाई मार्ग से खाद्य सामग्री देने का सीधा मतलब है कि हेलीकॉप्टर या एयरफोर्स की मदद राज्य सरकार लेने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश ने स्पष्ट कहा कि यह काम आज से ही शुरू कर देना चाहिए। जल संसाधन विभाग के मंत्री ने यह बड़ी घोषणा की और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश का तत्काल पालन करने का अधिकारियों को निर्देश दे दिया है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...