Jharkhand Weather Update: मार्च के पहले पखवाड़े में ही बढ़ी गर्मी, कई जिलों में 35°C पार, Heat Wave का अलर्ट

झारखंड में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है और सात जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


Jharkhand Weather Update रांची: बिहार से दक्षिण ओडिशा तक फैले निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी तेज हो गई है। कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 10 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है।

यह पिछले पांच वर्षों में मार्च के पहले पखवाड़े का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। इससे पहले 16 मार्च 2023 को 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

Jharkhand Weather Update: सात जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च के लिए राज्य के सात जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला शामिल हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिन के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 19.1 डिग्री सेल्सियस था। यह पिछले पांच वर्षों में मार्च की सबसे गर्म रातों में से एक मानी जा रही है।


Key Highlights

  1. झारखंड के 10 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा

  2. रांची में 34.7 डिग्री तापमान, सामान्य से लगभग 3.8 डिग्री अधिक

  3. चतरा, पलामू समेत सात जिलों में 14 और 15 मार्च को हीट वेव का यलो अलर्ट

  4. 15 से 19 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

  5. मार्च के अंतिम सप्ताह में फिर से लू चलने की आशंका


Jharkhand Weather Update: 15 से 19 मार्च के बीच बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च के बीच झारखंड के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 18 और 19 मार्च को रांची समेत राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Jharkhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की कमी से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार फरवरी में बारिश नहीं होने के कारण मौसम का संतुलन प्रभावित हुआ है। एंटी साइक्लोन के सक्रिय होने, सूखी और गर्म हवा के चलने तथा पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से आसमान साफ रहने और शुष्क पूर्वी हवा के कारण गर्मी का असर पहले ही दिखने लगा था।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है, जिससे राज्य में बारिश की संभावना बनेगी। हालांकि मार्च के अंतिम सप्ताह से एक बार फिर हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।


Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...