Advertisment

शिव मंदिर में मंत्री का दिया चबूतरा 10 दिन में टूटा

कैमूर : 1500 साल पुराना श्री बुढ़वा महादेव का इतिहास पुराना है। अंग्रेज जमाने से पहले का शिव मंदिर है। नहर के खोदाई में शिवलिंग मिला था। ग्रामीणों ने मंदिर का रूप दिया था तब से श्रद्धालु पूजा पाठ करते आ रहे हैं। यह मंदिर कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के सरैया गांव में स्थित है जहां आज श्री बुढ़वा महादेव के नाम से प्रचलित है। जिले भर के श्रद्धालु चंदा कर मंदिर निर्माण करा रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

मंत्री जमा खान ने मंदिर के प्रांगण के लिए बनायी थी चबूतरा

आपको बता दें कि जिले के स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री मो. जमा खान ने मंदिर के प्रांगण में एक चबूतरा बनाया। जिसकी लागत दो लाख है। कार्य से 10 दिन में ही चबूतरा टूट गया। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण राम किशोर कुशवाहा और बृज कुमार कुशवाहा ने बताया कि 1500 साल पुराना शिव मंदिर है। अंग्रेज के जमाने से पहले नहर के खोदाई में मिला था। तब से इस मंदिर में पूजा पाठ होते आ रहा है। सावन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर का निर्माण में गांव के साथ पूरे जिले के लोग चंदा कर मंदिर बना रहे हैं। मंत्री जमा ने दो लाख के लागत से एक चबूतरा दिया कार्य होने के बाद 10 दिन में टूट गया। कम से कम शिव मंदिर का कार्य था जिसमें अनियमितता नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों में नाराजगी है।

यह भी पढ़े : ADG के समर्थन में उतरे मंत्री संतोष सिंह, कहा- विपक्ष उसे तोड़-मरोड़ कर रहा पेश…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...