बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, एक की मौत

आरा : बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में हथियार बंद बदमाशों ने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला। जिसमें पुत्र की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं जख्मी पिता का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में ही कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय का 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है। जबकि जख्मी मृतक के पिता 50 वर्षीय पिता कमलेश राय हैं।

यह भी पढ़े : तेंदुए के हमले में महिला समेत 3 घायल, खोजबीन के लिए लगाया गया ड्रोन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...