MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने की सभी छात्रों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील

63
MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने की सभी छात्रों से 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की अपील
MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने की सभी छात्रों से 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की अपील
Advertisment

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है। एआईसीटीई के अनुसार, रैगिंग करना दंडनीय अपराध है। रैगिंग करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। यह बातें मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा स्थित एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के नए लगभग 475 छात्रों के एडमिशन लेने के बाद आयोजित इंडक्शन मीट प्रोग्राम में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

Advertisment

सभी नए इंजीनियरिंग छात्र एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे व 4 साल तक उसकी सेवा करेंगे – आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह

आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने यह भी कहा कि सभी नए इंजीनियरिंग छात्र एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे और चार साल तक उसकी सेवा करेंगे। इससे कॉलेज के साथ मुजफ्फरपुर जिला से भी जुड़ाव कायम होगा। एमआईटी कॉलेज में रैगिंग फ्री घोषणा के बाद से नए इंजीनियरिंग छात्रों प्रसन्नता की। केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा प्राची ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त के घोषणा के बाद से हम लोगों में कॉलेज में रैगिंग का जो डर था, वह बिलकुल खत्म हो गया, यह बहुत अच्छी पहल है।

Muz 1 22Scope News

Muz 2 22Scope News

Muz 3 22Scope News

Muz 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजी अधियाचना

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Advertisement