TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजी अधियाचना

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। इसके साथ ही राज्य में चौथे चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी – शिक्षा विभाग

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से भर्ती के लिए भेजे गए पदों में कक्षा-1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा-6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा-9 से 10 तक के लिए 3,877 पद और कक्षा- 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। इस प्रकार कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सरकार की तरफ से अधियाचना भेज दी गई है।

राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा – सरकार

सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में भी यह भर्ती अहम भूमिका निभाएगी। अब अभ्यर्थियों की निगाहें बीपीएससी द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक विज्ञापन और परीक्षा कार्यक्रम पर टिकी हैं।

CM सम्राट ने कहा- बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि खुशखबरी! बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात। TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बीपीएससी को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

पदों का विवरण

• कक्षा 1–5 – 3,847
• कक्षा 6–8 – 8,563
• कक्षा 9–10 – 3,877
• कक्षा 11–12 – 16,101

कुल पद – 32,388

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के सभी B.ed कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, शनिवार को सरकारी विद्यालयों में होगी हाफ-डे पढ़ाई

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...