Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बीते 18 फरवरी से बजट सत्र चल रहा है। आज सत्र के दौरान विधायकों ने कई तरह के सवाल सरकार से किए हैं उसी बीच डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी सरकार से छात्रों को नहीं मिल रही छात्रवृत्ति के बारे में सवाल पूछा है विधायक जयराम महतो ने ई कल्याण से मिलने वाले Scholarship एक वर्ष से नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया है।
सरकार ने बताया, केंद्र से नहीं मिल रही है राशि…
विधायक जयराम महतो के सवाल पर हेमंत सरकार के तरफ से जवाब दिय गया । मंत्री ने जवाब में कहा कि क्लास 1-8 तक के बच्चों के छात्रवृत्ति पर कोई दिक्कत नहीं लेकिन मीट्रिक और पोस्टमैट्रिक Scholarship में दिक्कत हो रही है सबसे बड़ी बात यह है कि जब तक केंद्र पैसा नहीं देगा तो हम लोग इन बच्चों को पैसा नहीं देंगे, नियम के अनुसार जब तक केंद्र नहीं पैसा देगा तब तक अपना पैसा नहीं दे सकते है ऐसा नियम है इस नियम को स्थिल करने की तैयारी चल रही है इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।
Read More: Chandra Grahan 2026 Update: 3 मार्च को चंद्रग्रहण, इसलिए 4 मार्च को खेली जाएगी Holi
विधायक ने ब्याज मुक्त ऋण देने की बात कही
इस दैरान विधायक जयराम महतो ने यह भी कहा कि Scholarship जब तक नहीं दी जा रही है तब तक छात्रों को ब्याज मुक्त ऋण दे दीजिएगा अगर नहीं होता है तो विधायक फंड से पैसा दिया जाए।
जल्द ही छात्रों को Scholarship देने का सरकार ने दिया आश्वासन
विधायक के इस सवाल पर जवाब दिया गया कि केंद्र के फंड नहीं आने पर राज्य सरकार Scholarship नहीं दे सकता है इस नियम को स्थिल करने की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही छात्रों को Scholarship दी जाएगी।
Highlights


