Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही घटना में प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत के उनकी परेशानियों को जाना।
इस घटना के लिए सीधे तौर पर BCCL को जिम्मेदार बताया है
मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने घटना में हुई मौत को निंदनीय बताते हुए इस घटना के लिए सीधे तौर पर BCCL को जिम्मेदार बताया है। साथ ही यह भी कहा कि अगर अवैध कोयला खनन हो रही है तो यह BCCL का अधिकार क्षेत्र है और इसपर अंकुश लगाने का काम BCCL का है।साथ ही घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को एक औपचारिकता बताते हुए असंतुष्टि जताई और यह भी कहा जल्द ही प्रभावितों को न्याय नही मिलेगा तो हमसब भी चुप नहीं बैठेंगे।
BCCL अधिकारियों के वाहनों पर जमकर पथराव किया
बता दें मंगलवार देर शाम बाघमारा के सोनारडीह टाण्डाबारी में भूधसान हादसे में तीन की मौत को लेकर ग्रामीणों का भी गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज घटनास्थल पर आई बीसीसीएल अधिकारियों की टीम के समक्ष ग्रामीण विरोध करने लगे और देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गए और बिसीसीएल अधिकारियों के वाहनों पर जमकर पथराव किया।
स्थिति तनावपूर्ण देख बीसीसीएल अधिकारी भाग खड़े हुए। घटनास्थल पर आई इस टीम में गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम विमला विजय कुमार सहित कई अधिकारी थे। ग्रामीणों ने सीआईएसएफ की मौजदगी में अधिकारियों को खदेड़ दिया।
Highlights





