पटना : राजद के चार विधायक और कांग्रेस के दो विधायकों का पाला बदलने पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। शक्ति यादव ने कहा कि अगर कोई विधायक पाला बदल लिया, इधर उधर गया। वह सभी विधायक ऑपरेशन लोटस का शिकार हो गया। कितने पैसा में गया क्यों गया ये तो उनका विषय है। हमलोग कमजोर नहीं है। हमलोगों की पार्टी पर जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है।
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि दलबदलू टाइप के लोग होते हैं। वो चुनाव के समय में इधर उधर पाला बदल ही लेता है। उन्होंने कहा कि हम तो कहते हैं कि जो दलबदलू टाइप के लोग उस पर पार्टी नेतृत्व ऐसे लोगों पर गंभीर रूप से सोचे। शक्ति यादव ने पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को लेकर कहा कि उनके साथ तो खुद खेला हो गया। हमने शुरु में ही कहा था कि खेला अभी शुरु हुआ है खेला अभी होना बाकी है। शक्ति ने कहा कि हमारी पार्टी मजबूत है, जनता हमारे साथ है। ऐसे लोग रोज आते जाते हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट