विधानसभा शीतकालीन सत्र में विधायक उठाएंगे बिजली कटौती का मामला

हजारीबाग: जिले में बिजली संकट गहराता जा रहा है. ब्रेकडाउन के नाम पर नियमित रूप से घंटों बिजली काट दी जाती है. जिसके कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इससे बच्चों की पढ़ाई और कार्यालयों पर बुरा असर पड़ रहा है. इस कुव्यवस्था के खिलाफ सदर विधायक मनीष जायसवाल ने आवाज बुलंद की है. विधायक मनीष जायसवाल ने गिरती विद्युत व्यवस्था के खिलाफ बिजली विभाग के प्रबंधक से मिले. जनता की परेशानी को देखते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रांची निकलने से पहले बुधवार शाम जुलू पार्क अवस्थित बिजली विभाग के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने बिजली विभाग के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद समेत विभाग के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की. शहर में चरमराई व्यवस्था को लेकर उन्होंने जब प्रबंधन से सवाल किए, तो अधिकारियों ने विभागीय अधिकारी और दामोदर वैली कॉरपोरेशन का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ना चाहा.  जिसे लेकर विधायक ने उन्हें फटकार लगायी.

हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि बिजली की गिरती व्यवस्था से जनता त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले को वे विधानसभा शीतकालीन सत्र में उठाएंगे. साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री सहित विभागीय सचिव से मिलकर बिजली की गतिविधि को अवगत कराएंगे. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान गठबंधन की झारखंड सरकार ने ना सिर्फ बिजली के क्षेत्र में बल्कि जनता की आवश्यकता संबंधी सभी के क्षेत्र को प्रभावित कर जनता को परेशान करने का काम किया है. सरकार में आने से पूर्व इन्होंने जो बदलाव का घोषणा की थी. वह पूरी तरह विफल हो गया और जनता खुद को ठगी महसूस कर रही है.

बताते चलें कि झारखंड विधानसभा भवन में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित हैं. जिसमें सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से विधानसभा अध्यक्ष सहित सरकार को अवगत कराएंगे. इसी सत्र के दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के सदर क्षेत्र में हो रही बिजली परेशानी के मामले को भी उठाने की बात कही है.

रिपोर्ट- आशीष

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img