बिहार के 6 जिलों में किया जायेगा Mock Drill, 7 बजे किया जायेगा ब्लैक आउट

पटना: केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों के 244 जिलों में युद्ध को लेकर Mock Drill का निर्देश जारी किया है। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार बिहार के 6 जिलों में भी कल Mock Drill किया जायेगा। इस मामले को लेकर राजधानी पटना में जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएम और एसएसपी ने कहा कि अभी युद्ध छिड़ा नहीं है बल्कि यह एक Mock Drill है। इससे लोगों को डरने की जरूरत नहीं बल्कि प्रशासन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना है और मॉक ड्रिल में सहयोग करना है।

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार बिहार के पटना, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में Mock Drill किया जायेगा। मॉक ड्रिल बुधवार की शाम 7 बजे से 7:10 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान सभी जिलों में पूरी तरह से ब्लैक आउट किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दौरान वे अपनी पूरी तैयारी कर लें और किसी भी प्रकार की रौशनी का उपयोग नहीं करेंगे। डीएम ने लोगों से अपील की कि अगर आप सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो उस दौरान अपनी वाहनों के लाइट भी बंद कर दें।

यह भी पढ़ें – पहलगाम कांड के बाद देश अलर्ट मोड में: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर पटना के गांधी मैदान तक बजेगा हवाई हमले का सायरन 7 मई को

डीएम ने बताया कि राजधानी पटना में 80 जगहों पर साईरन बजाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम 6:58 बजे साईरन बजाया जायेगा जिसके बाद सभी लोग अपने घरों में रौशनी बंद कर देंगे। Mock Drill को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है इसलिए किसी को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान एंबुलेंस को केवल सड़कों पर चलने की छूट दी जाएगी। ब्लैकआउट के बाद कल फिर अन्य चीजों का भी रिहर्सल किया जायेगा।

इस दौरान पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों को लोग खुद से रोक लें और Mock Drill में प्रशासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद देश के सभी प्रमुख जगहों पर सुरक्षा बढाई गई है और इसी के मद्देनजर नागरिकों को जागरूक करने के लिए यह मॉक ड्रिल किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें– JDU प्रवक्ताओं व मीडिया सेल के अध्यक्षों के दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ, पहुंचे कई बड़े नेता… 

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img