प्रवक्ताओं व मीडिया सेल के अध्यक्षों के 2 दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ, पहुंचे कई बड़े नेता

गया : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं एवं मीडिया सेल के पदाधिकारी का दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ बोधगया में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा शामिल हुए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, बिहार के मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार और मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Goal 6 22Scope News

2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, पूरे प्रदेश के मीडिया सेल के लोग शामिल हुए हैं – संजय झा

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है। पूरे प्रदेश के मीडिया सेल के लोग शामिल हुए हैं। उनका दो दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री का जो काम है, उसकी चर्चा पूरे बिहार में करना है। बिहार और केंद्र में जो डबल इंजन की सरकार है, उसमें जो विकास हुआ है, उसे लोगों को बताना है। जो बिहार को मदद केंद्र से मिला है उसपर चर्चा करना है। आगे जो तीन सालों में काम होना है, उद्योग लगाना है, ये सब बातों को लोगों के बीच जाकर रखना है।

मुख्यमंत्री तो पूरे बिहार की यात्रा पर निकले है, और आगे भी निकलेंगे – JDU के कार्यकारी अध्यक्ष

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईजैक वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री तो पूरे बिहार की यात्रा पर निकले है और आगे भी निकलेंगे। तेजस्वी यादव को अब कोई पॉइंट नही मिल रहा है। तेजस्वी को ज्यादा चिंता हमारी पार्टी की है। तेजस्वी अपनी पार्टी को देखे। मुख्यमंत्री एक सम्मानित नेता है, वो अपनी बात करते हैं। तेजस्वी अपनी पार्टी की बात नहीं करते हैं। वह हमारी पार्टी के बारे में बात करते हैं। उनको पता है कि आगे रिजल्ट क्या होना है। उनका जो पार्टी है परिवार से बाहर है क्या। उनका पार्टी परिवार का पार्टी है। उनके पार्टी में परिवार के बाहर कुछ नहीं है, सिर्फ परिवार में ही है और यह सब बात बिहार की जनता जानती है। उनको आगे भी सत्ता नही मिलने वाली है।

यह भी देखें :

उनकी अपनी पार्टी है और हर किसी को अधिकार है चुनाव लड़ने का – संजय झा

वहीं चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर संजय कुमार झा ने कहा कि यह उनका अपना निर्णय है। उनकी अपनी पार्टी है और हर किसी को अधिकार चुनाव लड़ने का है। वह अपना निर्णय खुद ले सकते हैं। वहीं पहलगाम की आतंकी घटना पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है। जो उनका निर्णय होगा, वह मान्य होगा। देश पर इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े : BJP ने बुलाई बड़ी बैठक, पहुंचे कई बड़े नेता

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...