मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है, आज कर्ज चुकाने आया हूं: पीएम मोदी

मोदी यानि गारंटी की भी गारंटीः पीएम

मुझे आदिवासी होने पर गर्वःसीएम

भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागतः अर्जुन मुंडा

रांची: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी से अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के युवाओं को मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानि गारंटी की भी गारंटी। पिछली सरकारों में देश के 110 से अधिक जिलों पर पिछड़ा होने का ठप्पा लगा हुआ था।

हम इन जिलों को विकसित जिलें बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर गरीब हर वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

मोदी यानि गारंटी की भी गारंटीः पीएम

आदिवासियों को न्याय मिले इसके लिए आदिवासी न्याय अभियान की शुरुआत जल्द होगी। अपने संबोधन में पीएम ने भाई दूज के मौके पर सभी बहनों को मदद देने का ऐलान किया है। स्वंयसेवी समूहों से जुड़ी महिलाओं को सबसे पहले इसका लाभ दिया जाएगा।

पीएम ने दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का ऐलान मंच से किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेटियों को भी याद किया। पीएम ने मछली पालको को भी हरसंभव सरकारी मदद देने का ऐलान किया।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी से देश पर सौगातों की बारिश की है। खूंटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की।

मोदी यानि गारंटी की भी गारंटीः पीएम

इसके अलावा 24 हजार करोड़ की राशि का प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातिये समूह मिशन की शुरुवात की। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा 18 हजार करोड़ रूपये की प्रधानमंत्री किसान योजना के 15 वें किश्त को भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने लगभग 72 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद यहां स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने वाले स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरूआत अर्जुन मुंडा ने स्वागत भाषण से किया। अपने स्वागत भाषण में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं।

मोदी यानि गारंटी की भी गारंटीः पीएम

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि झारखण्ड वीरों की धरती है आदिवासी समाज हमेशा से न्याय के लिए लड़ती रही लेकिन आदिवासियों को आजतक न्याय नहीं मिल पाया।

अर्जुन मुंडा ने प्राचीन ट्राइब्स को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि, सरकार आपके द्वार प्रोग्राम से राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि, आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री को झारखंड आने के लिए धन्यवाद देते हैं।

मोदी यानि गारंटी की भी गारंटीः पीएम

खूंटी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की झारखण्ड एक आदिवासी बहुल राज्य है। मुझे आदिवासी होने पर गर्व है।

झारखण्ड वीरों की धरती है, दुर्भाग्य है कि इतिहासकारो ने यहाँ के शहीदों को भारतीय इतिहास में उचित जगह नहीं दी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की आज हम चाँद की ओर बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन समाज के अंदर अमीर-गरीब का अंतर ख़त्म नहीं कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से खनिज खनन के लिए विस्थापित हुए लोगों के लिए कार्य योजना बनाने की मांग की है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img