रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी के अंतिम सप्ताह में धनबाद आ सकते हैं. इसे लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है.
हालांकि, अब तक प्रदेश नेतृत्व को पीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकृत सूचना नहीं मिली है. प्रदेश भाजपा की ओर से 12 जनवरी को धनबाद में तीन कलस्टर के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गयी है.
इसमें धनबाद, कोडरमा व गिरिडीह के नेता- कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इसकी अध्यक्षता करेंगे.
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में 27 जनवरी को कार्यक्रम होना है. पार्टी की ओर से प्रयास किया जा रहा है. इसी दिन धनबाद में भी उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाये.


