DELHI में है मोदी की गारंटी और छपरा में रूडी की, जानें क्या कहा रूडी ने…

छपरा: सारण लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने अपने विपक्षी रोहिणी आचार्य और लालू परिवार पर जम कर निशाना। साथ ही रूडी ने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार से मोदी की गारंटी है वैसे ही मैं छपरा में रूडी की गारंटी दे रहा हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पूछ रहे हैं या बोल रहे हैं कि सारण में विकास नहीं हुआ उनके लिए मैंने एक परचा छपवाया है जिसमें साफ तौर पर हमने सूची बनाई है कि छपरा में कौन कौन सा विकास का काम हुआ है।

अभी छपरा में 32000 करोड़ रूपये के परियोजना पर काम चल रहा है और कुछ परियोजनाएं प्रस्तावित है। जिन्हे मेरे काम के बारे में जानना है ये परचा पढ़ लें और फिर मुझे बताएं कि ऐसा क्या है जो नहीं हुआ। जिस प्रकार से दिल्ली में मोदी की गारंटी है वैसे ही छपरा में रूडी की गारंटी है। इस दौरान रूडी बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में मतदान 20 मई को है और वे 2 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं रूडी ने दूसरे चरण के मतदान को लेकर कहा कि मुझे सूचना है उसके हिसाब से पुरे भारत में एनडीए आगे चल रही और अभी ही प्रत्यक्ष रूप से दिख रहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PATNA के अधिकांश होटलों में अग्निशमन सुरक्षा की नहीं है व्यवस्था, जांच के दौरान जारी किया जा रहा नोटिस

DELHI DELHI DELHI

DELHI

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img