मोहम्मद शानू को अपराधियों ने मारी 3 गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना सिटी : मोहम्मद शानू को अपराधियों ने मारी 3 गोली – पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत सादिकपुर के रहने वाले मोहम्मद शानू को अपराधियों ने तीन गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। बतलाया जाता है शुक्रवार की रात में मोहल्ले में किसी से बात विवाद हुआ।

मोहम्मद सानू के मां ने बताया कि लड़ाई रात में हुई थी। किसी बात को लेकर मोहल्ले में कुछ लड़के लोग के साथ बहस हो रहा था इससे किसी को मतलबी नहीं था। लेकिन हल्ला एवं मारपीट हुआ था। साथ ही आपस में झंझट हुआ था। मोहम्मद सानू सुबह ही घर से तैयार होकर निकला था दफ्तरी का काम करता था। गोरखपुर जाने के लिए तैयार होकर घर से निकाला था। उसके बाद मुझे पता चला कि किसी ने उसे गोली मार दिया है।

मोहम्मद शानू को अपराधियों ने मारी 3 गोली

वहीं प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। पटना सिटी के एएसपी दलबल के साथ जांच कर रहे हैं। वहीं आलमगंज थाना खाजेकला अन्य थाने को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है। वहीं स्थानीय लोग आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं साड़ी दुकानों को बंद करवा दिया गया है। साथ ही आवागमन को भी ठप कर दिया गया है। काफी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आगजनी एवं दुकान को बंद करवा रहे हैं।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

जहरीली शराब पीने से कई ,लोगों की असमय मौत ||BIHAR NEWS||

Bihar News today 09-09-23

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img