मोकामा हत्याकांड : पूर्व सांसद सूरजभान ने कहा- घटना पर चुनाव आयोग ले संज्ञान

मोकामा : मोकामा में जिस प्रकार से जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई है। उसके बाद से बिहार की सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। इस चुनावी माहौल में मोकामा की घटना की चारों तरफ चर्चा हो रही है। इसी क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह ने कहा कि मोकामा की घटना पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि यह घटना कहीं ना कहीं शर्मसार करने वाली है।

Goal 7 22Scope News

घटना से राज्य की छवि धूमिल होती है, चुनाव पर पूरे देश की नजर है – सूरजभान सिंह

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना से छवि धूमिल होती है। बिहार चुनाव पर पूरे देश की नजर है। चुनाव आयोग को इस पर जांच करना चाहिए और जो दोषी है उसे पर कार्रवाई होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पक्ष और विपक्ष को भी इस पर बैठक करना चाहिए।

आखिरी इस तरह की चीज क्यों हो रही है, यह जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि मोकामा में कल यानी 30 अक्टूबर को जन सूराज के समर्थक और अनंत कुमार सिंह समर्थक में पथरबाजी हुई। जिसमें जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव को गोली लगी जहां उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से लगातार पूरे बिहार में इस पर सियासत हो रही है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भारी सुरक्षा के बीच जनसुराज समर्थक का निकला शव, समुदाय विशेष में भयंकर आक्रोश

अंशु झा की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...