विधानसभा पहुँचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री से लिया पैर छूकर आशीर्वाद

विधानसभा पहुँचे मोकामा MLA अनंत सिंह, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री से लिया पैर छूकर आशीर्वाद

पटना : बिहार विधानसभा के बजद सत्र के दूसरे दिन आज मोकामा का बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा पहुँच कर शपथ ग्रहण किया। बेउर जेल में बंद बाहुबलि विधायक सुबह विधानसभा पहुँचे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई जिसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ने हाथ मिलाया। शपथ ग्रहण के बाद विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रतिद्वदि राजद प्रत्याशी के परिजन दुलार चन्द्र यादव हत्या मामले में बेऊर जेल में बंद है और इसलिये चुनाव में जीत के बाद वो शपथ ग्रहण नही ले पाये थे। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में हैं।

विधायक के आगमन को लेकर पड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया था। जिससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सुरक्षात्मक उपाय किये जा सके।

ये भी पढ़े :  गयाजी के नक्सलग्रस्त कोठी के शोएब खान का यूएई की टीम मे हुआ चयन, T20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जलवा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img