देश में पहली बार बिहार नगर निकाय चुनाव में होगा ई-वोटिंग, पढ़ें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…

ई-वोटिंगः समावेशी और सुलभ लोकतंत्र की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल

पटना: राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार स्थानीय निकायों के आगामी नगरपालिका आम / उप निर्वाचन 2025 हेतु पूरी तरह से तैयार है। आयोग का सदैव यह प्रयास रहा है कि प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण और सुलभ मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में तकनीकी नवाचारों का निरंतर प्रयोग करते हुए आयोग ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।

अब तक बायोमेट्रिक एवं फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से मतदाता पहचान, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान, ब्रजगृह में डिजिटल लॉक, ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) से मतगणना और परिणाम तैयार करना एवं संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का डिजिटलीकरण, आयोग की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। इसी कड़ी में आयोग ई-वोटिंग (e-Voting) प्रणाली की शुरुआत कर रहा है, जो वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं प्रवासित मजदूर मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर उनके घरों से ही सुरक्षित, गोपनीय एवं सुलभ तरीके से मतदान करने की सुविधा प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें – 20 को सिवान में PM के दौरे की तैयारी जोरों पर, BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत…

यह सुविधा एंड्रॉइड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे ऐसे मतदाता जो मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। यह तकनीकी नवाचार केवल सुविधा नहीं, बल्कि समावेशी लोकतंत्र की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम है। आयोग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2025 हेतु दो अलग-अलग मोबाइल ऐप विकसित किए गए हैं।

  • नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु कुल 3 जिलों के 6 नगर पंचायतो में तीनों पदों (मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद) के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित “eVoting SECBHR” ऐप निर्धारित है।
  • नगरपालिका उप निर्वाचन 2025 हेतु कुल 5 जिलों के 6 नगरपालिकाओं के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित eVoting (SECBIHAR) ऐप निर्धारित है।

दोनों ऐप्स को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है ताकि मतदाता आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना मतदान कर सकें। यह ऐप नवाचार माध्यम से लोकतंत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचने और “कोई मतदाता ना छूटे” के लक्ष्य की ओर एक और सशक्त कदम है। प्रैस विज्ञप्ति जारी होने तक नगरपालिका आम/उप निर्वाचन 2025 हेतु ई-वोटिंग के पंजीकरण, ई-वोटिंग से संबन्धित पेम्पलेट एवं यूजर मेनुअल से संबन्धित विवरण संलग्न हैं।

यह भी पढ़ें – CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

ई-वोटिंग ऐप के माध्यम से मतदान करने के लिए लेटेस्ट स्मार्टफोन आवश्यक है। इस पर रजिस्टर करने के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी की आवश्यकता पड़ेगी। ई-वोटिंग ऐप से मतदान करने हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ है जो नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु 23 जून एवं नगरपालिका उप निर्वाचन हेतु 22 जून तक निर्धारित है। ई-वोटिंग करने के लिए “eVoting SECBHR” ऐप / eVoting (SECBIHAR) ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण करने के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन के पश्चात मतदान कर सकते हैं।

विशेष रूप से जो वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं प्रवासित मजदूर मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्वाची पदाधिकारी द्वारा स्वीकृति दी जाएगी, उसके अतिरिक्त अन्य मतदाता को स्वीकृति दी जाएगी। एक मोबाइल तथा एक नंबर से अधिकतम दो मतदाता पंजीकरण कर सकते हैं एवं मतदान हेतु जिस मोबाइल और नंबर से पंजीकरण किया गया है उसी मोबाइल से मतदान करना होगा।

यह भी पढ़ें – AAP बिहार के सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सांसद संजय सिंह ने कहा ‘दिल्ली में भाजपाई बिहार…’

ई-वोटिंग ऐप की मुख्य विशेषताएँ है

  • स्मार्टफोन आधारित है, सुरक्षित व गोपनीय है, सुविधाजनक एवं ब्लॉक चैन पर आधारित है। एक मोबाईल से अधिकतम दो पंजीकरण किया जा सकता है। इसमें liveness Detection, पारदर्शिता का भी ध्यान रखा गया और यह ऐप हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। यह एक विकल्प है, जिससे मतदाता घर बैठे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते है।
  • मतदाता के लिए ऑनलाईन सुविधा: कोई भी मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाईट www.sec.bihar.gov.in पर जाकर निर्वाचक सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र का पता, मतदान का कार्यक्रम एवं अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा कोई भी व्यक्ति/मतदाता/अभ्यर्थी आयोग में संचालित कॉल सेंटर कोषांग के टोल फ्री नो. 1800-3457-243 पर कॉल करके ई-वोटिंग एवं निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नीतीश के बेटे निशांत नालंदा के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! JDU सांसद ने कहा ‘हमलोग…’

Goal 6 22Scope News

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...