मुंगेर में मनी राज्य की सबसे बड़ी दीपावली, जले 8 लाख से ज्यादा दिये

मुंगेर : मुंगेर के कल्याणपुर में बुधवार को छोटी दीपावली पर राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनी। 8.51 लाख दीप एक साथ जले। ग्रामीणों और लोगों के सहयोग से यहां पिछले बार की तुलना में इस बार एक लाख ज्यादा दीप जले। दीपोत्सव पर बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर का श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत दीपोत्सव को देखने के लिए महिला-पुरुष व बच्चे दूर-दूर से पहुंचे थे। लाखों दीये को जलाने में कल्याणपुर के ग्रामीण व यूथ क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

दीपोत्सव का लाइव प्रसारण हुआ। 8.51 लाख दीप में 12 हजार लीटर से अधिक तिल-सरसों के तेल का उपयोग हुआ। 40 क्विंटल घी भी लगे। दीपोत्सव के बाद भव्य तरीके से मां गंगा की महाआरती हुई। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद, जदयू महासचिव सौरव निधि, जिलाध्यक्ष जदयू नचिकेता मंडल, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने किया।

यह भी देखें :

बर्नेंट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड सह हरिओम होमियो के प्रबंध निदेशक और क्लब के संरक्षक होम्योपैथ चिकित्सक डा. नीतीश दुबे ने बताया कि यहां राज्य की सबसे बड़ी दीपावाली मनाई गई। मां दुर्गा के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है। इस बड़े संकल्प को पूरा करने में ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग का साथ रहा। डा. दुबे ने बताया कि मुंगेर के अलावा दूसरे जिले के कुम्भकारों से भी दीप तैयार कराए गए थे। कल्याणपुर यूथ क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। दीपोत्सव की तैयारी दो सप्ताह से चल रही थी। दीपोत्सव महोत्सव देखने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, खगड़िया, बांका और जुमई जिलों से भी लोग पहुंचे।

यह भी पढ़े : अयोध्या धाम में इस साल मन रही ऐतिहासिक दीपावली, बिहार से खास है रिश्ता – दिलीप जायसवाल

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img