Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

झारखंड में मानसून फिर कमजोर

रांची: झारखंड में मानसून फिर कमजोर हो गया है। हाल के कुछ दिनों में कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई थी, जिससे किसानों की उम्मीदें बढ़ी थी, परंतु फिर से परिस्थितियाँ असंतुलित हो गई हैं।

इस साल के मौसम में भी बारिश की कमी के कारण किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। अच्छी वर्ष नहीं होने होने पर खेतों में सिंचाई भी असम्भव हो रही है।गुरुवार को झारखंड के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

साथ ही, खूंटी जिले में 5.5 मिलीमीटर की वर्षा हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) जो कि रांची मे स्थित है ने इस सूचना को साझा किया है।

मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा, जबकि देवघर में तापमान 5.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है। साहिबगंज जिले में 6 मिलीमीटर की वर्षा हुई है।

 

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...