झारखंड में सुस्त पड़ा मानसून, रविवार से इन इलाकों में होगी भारी बारिश

रांची: झारखंड में मानसून शुक्रवार को धीरे-धीरे कमजोर पड़ा था। राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि राजधानी में बादल छाए रहे लेकिन भारी बारिश नहीं हुई। छिटपुट बारिश होती रही। शनिवार तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। रविवार से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे पलामू प्रमंडल और संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मंगलवार से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

7 अगस्त को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा) और उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में भारी बारिश की उम्मीद है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

सरायकेला-खरसावां जिले में बीते तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद धान रोपनी कार्य में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जुलाई तक जिले में करीब 20 फीसदी रोपनी हुई थी। बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है, और कुछ किसान रोपनी कर रहे हैं, जबकि अन्य किसान अभी कढ़ाई कर रहे हैं। बारिश के बावजूद ऊपरी जमीन पर पानी की कमी है, जबकि सिर्फ निचली जमीन पर पानी जमा हुआ है।

 

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...