Winter Storm के चलते अमेरिका में 1300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

डिजिटल डेस्क:  Winter Storm के चलते अमेरिका में 1300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल। Winter Storm यानी सर्दी के भयंकर तूफान ‘ब्लेयर’ अमेरिका में आफत बनकर आया है। जहां आधे से ज्यादा भारत कोहरे और शीतलहर से बेतरह सर्दी से प्रभावित है, वहीं अमेरिका इन दिनों Winter Storm यानी सर्दी के भयंकर तूफान ‘ब्लेयर’ के चपेट में है।

आलम यह है कि अमेरिका में (स्थानीय समयानुसार) सुबह 5.13 बजे तक कुल 1,306 उड़ानें रद्द कर दी गईं यानी कैंसिल कर दी गईं और 414 उड़ानों में देरी हुई।

अमेरिका में सबसे ज्यादा साउथवेस्ट एयरलाइंस ने कैंसिल की फ्लाइट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Winter Storm यानी सर्दी के भयंकर तूफान ‘ब्लेयर’ से बिगड़े मौसमी मिजाज को देखते हुए अमेरिका विमानन कंपनियों ने कोई जोखिम ना लेते हुए धड़ाधड़ अपनी फ्लाइटें कैंसिल कीं। सभी एयरलाइंस कंपनियों में सबसे ज्यादा साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 264 उड़ानें रद्द कीं। अमेरिकन एयरलाइंस ने 176 उड़ानें रद्द कीं।

साउथवेस्ट, अमेरिकन, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस समेत एयरलाइंस कंपनियों ने तूफान के कारण पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चेतावनी देते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं।

बताया जा रहा है कि  फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने शुक्रवार (3 जनवरी) को चेतावनी दी थी कि तेज हवाएं, बर्फबारी और कुछ फ्रीजिंग (हाड़ कंपाने वाली ठंड) के कारण नॉर्थईस्ट और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों में यात्रा प्रभावित हो सकती है।

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म ब्लेयर के चलते बर्फबारी के चलते बदला नजारा।
अमेरिका में विंटर स्टॉर्म ब्लेयर के चलते बर्फबारी के चलते बदला नजारा।

अमेरिका में हवाई सेवाओं से जुड़े कई इलाकों में भारी बर्फबारी…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे तक आधिकारिक तौर पर 4.7 इंच बर्फबारी दर्ज की गई थी। क्षेत्र के कुछ स्थानों पर 5 से 6 इंच बर्फबारी देखी गई है। बीते रविवार को कंसास सिटी में 11 इंच बर्फबारी हुई, जो फरवरी 1993 के बाद से वहां सबसे भारी बर्फबारी थी।

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म ब्लेयर का असर।
अमेरिका में विंटर स्टॉर्म ब्लेयर का असर।

बर्फबारी को लेकर विंटर स्टॉर्म की चेतावनी मध्य मिसिसिपी और ओहायो घाटियों से लेकर मध्य अटलांटिक तक फैली हुई है। चेतावनियों में बाल्टीमोर, सिनसिनाटी, इंडियानापोलिस, लुइसविले, केंटकी और वॉशिंगटन, डीसी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि इन सभी क्षेत्रों में तूफान के गुजर जाने तक यात्रा से बचना चाहिए।

अमेरिका में विंटर स्टार्म ब्लेयर के चलते बदला मौसम का मिजाज।
अमेरिका में विंटर स्टार्म ब्लेयर के चलते बदला मौसम का मिजाज।

Winter Storm यानी सर्दी के भयंकर तूफान ‘ब्लेयर’ की अमेरिका में ताजा स्थिति…

बताया जा रहा है कि Winter Storm ब्लेयर मध्य अटलांटिक में प्रवेश कर गया है। सप्ताहांत में मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों ने वर्षों की सबसे भारी बर्फबारी देखी गई। इससे लाखों लोगों के लिए शीतकालीन तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।

बाल्टीमोर और वॉशिंगटन, डीसी दोनों जगहों पर सोमवार सुबह मध्यम से भारी बर्फबारी की सूचना मिली है। इसमें कई बार दृश्यता (विजिबिलिटी) आधा मील या उससे भी कम रही। तब से डीसी मेट्रो के कुछ हिस्सों में बर्फ और ओले गिरते देखे गए हैं।

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...