NEET UG 2025 के लिए 23 लाख से ज्यादा आवेदन, हर सीट के लिए 19 दावेदार

रांची: मेडिकल क्षेत्र में युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। NEET UG 2025 के लिए 23 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा 4 मई को आयोजित होगी। हालांकि, पिछले साल 24 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 23.33 लाख परीक्षा में शामिल हुए थे।

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अनुसार, देश में वर्तमान में 779 सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 1,17,950 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि हर सीट के लिए 19 छात्र दावेदार हैं। बीते पांच वर्षों में 8 लाख से अधिक छात्र बढ़े हैं, लेकिन सीटें केवल 33,000 ही बढ़ पाई हैं।

NEET UG 2025 में लड़कियों की भागीदारी ज्यादा

नीट में हर साल लड़कियों की संख्या अधिक रहती है। 2024 में 57.2% लड़कियों ने आवेदन किया था, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 56.7% और 2022 में 53.5% था। 2019 से लगातार लड़कियों की भागीदारी बढ़ रही है। एमबीबीएस के अलावा अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में भी छात्रों की रुचि बढ़ रही है।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) अब सिर्फ एमबीबीएस (MBBS) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए बीडीएस (BDS), आयुर्वेद और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश मिल रहा है। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लेने वाले छात्रों के लिए नीट ही एकमात्र विकल्प है। कई छात्र 530 से अधिक अंक लाने के बावजूद उच्च स्कोर के लिए पुनः परीक्षा देते हैं, जिससे हर साल आवेदनकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है।

NEET UG 2025 : 2024 में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, इस साल संख्या घटी

2024 में अब तक के सबसे अधिक 24 लाख रजिस्ट्रेशन हुए, जो 2023 से तीन लाख ज्यादा थे। यह पिछले सात वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि थी। हालांकि, 2025 के लिए आवेदन करने वालों की संख्या घटकर 23 लाख रह गई है, जिसका एक कारण पिछले साल का नीट विवाद भी माना जा रहा है।

 

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...