देह व्यापार के मामले में एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज और सिंहेश्वर में मधेपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अनैतिक व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है। पहला मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 का है। जहां बियाडा के समीप एनएच-106 किनारे एक निजी नर्सिंग होम के बगल स्थित किराए के मकान में देह व्यापार चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मौके से एक युवती, एक महिला और 2 युवक किए गए गिरफ्तार 

इस दौरान मौके से एक युवती, एक महिला और दो युवक गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार युवती सिंहेश्वर की रहने वाली है, जबकि अन्य आरोपी बिहारीगंज क्षेत्र से हैं। एक युवक सलाउद्दीन ने खुद को ई-रिक्शा चालक बताया कि लेकिन उसका बयान संदिग्ध प्रतीत हुआ। इस संबंध में पुलिस ने उसका रिक्शा और मौके से दो बाइक जब्त की है। कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह मकान करौती गांव निवासी एक व्यक्ति का है। जिसने डेढ़ माह पहले एक व्यक्ति को छह हजार रुपए मासिक किराए पर कमरा दिया था।

यह भी देखें :

SDPO अविनाश कुमार ने खुद मामले की ली है जानकारी

आशंका जताई जा रही है कि इसी कमरे से देह व्यापार संचालित हो रहा था। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने खुद मामले की जानकारी ली है। वहीं दूसरा मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड के पास का है। जहां गृह शोभा गैस चूल्हा एंड बर्तन सेंटर नामक दुकान में भी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। यहां भी देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुकान की संचालिका, उसकी बेटी और बेटे सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं और पूछताछ जारी है। सूत्रों का कहना है कि इन गिरोहों के पीछे कुछ सफेदपोश लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : घरेलू विवाद में दो बच्चे के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img