देह व्यापार में लिप्त बांग्लादेशी महिला सहित एक लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दरभंगा : जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बांग्लादेशी महिला सहित एक पुरुष को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी महिला सहित अन्य लोगों से नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ अमित कुमार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद सिटी एसपी ने कहा कि पूरा मामला देह व्यापार से जुड़ा है। पूछताछ कर रैकेट का पता लगाया जा रहा है।

दरअसल, पुलिस के गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता मुहल्ला से हिरासत में लिया गया है। महिला के के पास पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस बांग्लादेशी महिला के बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दी जा रही है ताकि उसकी सही पहचान हो सके। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रास्ते सियालदह होते हुए दरभंगा पहुंची थी। हालांकि विशेष जानकारी पुलिस के द्वारा अभी नहीं दी जा रही है।

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता में देह व्यापार के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई तो मौके से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। दोनों अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। महिला ने अपना मूल देश बांग्लादेश को बताया है। इस संदर्भ में आगे की कारवाई की जा रही है। इसके साथ ही धंधा में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : सड़क किनारे बने मकान का दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...