गिरिडीह में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

गिरिडीह. जिले में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर इलाज में लापरवाही बरतने ने का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।

गिरिडीह में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत

मृतका की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह निवासी रंजीत कुमार यादव की पत्नी कालिका देवी (28वर्ष) के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह 10 बजे कालिका देवी को इलाज के लिए पचंबा थाना के सामने संचालित पार्वती फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर 1.30 उसे बच्ची हुई। घर परिवार में खुशी का माहौल था।

इसी बीच कल रात करीब 1.30 बजे अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने कलिका देवी के इलाज में लापरवाही बरत दी, जिसके बाद अचानक उसका पेट फूलने लगा। आनन-फानन में अस्पताल के प्रबंधक ने रेफर कर दिया, लेकिन इसी बीच जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व नर्स अस्पताल छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने जब मामले की जांच-पड़ताल शुरू की तो अस्पताल के प्रबंधक पचम्बा थाना पहुंचे। इधर घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वंही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...