Lohardaga पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das, भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील

Lohardaga: नगर निकाई चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी तेज है। लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लोहरदगा नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव को जीत दिलाने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das लोहरदगा पहुंच वरिष्ठ जनों के साथ सीधा संवाद और युवा सम्मेलन में शामिल होकर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव को वोट देने का अपील किया है।

भाजपा के नेता कार्यकर्ता और आम लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहें साथ ही हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने रघुवर दास की उपस्थिति में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव को समर्थन देते हुए हिंदुओं से एकजुट होकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट देने का अपील किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das ने राज्य की गठबंधन सरकार पर शहरी क्षेत्र की विकास को लेकर जमकर निशाना साधा और लोगो से पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट देकर जीत दिलाने का अपील किया है।

रघुवर दास ने सीएम हेमंत पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा शहर किसी भी राज्य का आन बान शान होता है लेकिन राज्य की कांग्रेस जे एम एम की गठबंधन सरकार ने शहर में रहने वाले लोगो को उपेक्षा की है शहरी लोगो को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए उससे उन्हें दूर रखा गया शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, क्लीन सिटी या ग्रेन सिटी हो उसपर राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया इसलिए मैं शहर के विकास के लिए लोहरदगा के साथ पूरे राज्य की जनता से अपील करता हूं जहां भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उनको वोट देकर जिताए और विकास को एक रफ्तार दे लोहरदगा में भाजपा के अनिल उरांव को वोट देकर जिताएं।

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...